Skip to main content

ICC WOMEN’S T-20 WORLD CUP : भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया

RNE, SPORTS DESK. 

दुबई में खेले जा रहे महिला विश्वकप 2024 के भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

भारत की ओर से शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया गया। जिसके चलते पाकिस्तान निर्धारित 20 ओवर में मात्र 105-8 का स्कोर ही बना पाई। पाकिस्तान की ओर से मुनीबा अली ने 17, निदा डार 28 व कप्तान फातिमा सना ने 13 रन का योगदान दिया।

भारत की ओर से अरुंधति रेड्डी को 3, श्रेयन्का पाटिल को 2 व रेणुका सिंह,आशा शोभना,दीप्ति शर्मा को 1-1 सफलता मिली।

जवाबी पारी में भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने 32, जेमिमा रोड़ग्रीज़ ने 23,कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 29 रन की पारी खेली। भारत ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

पाकिस्तान की गेंदबाज फातिमा सना को 2, सादिया इकबाल व ओमैमा सोहैल को 1-1 सफलता मिली।

  • प्लेयर ऑफ द मैच अरुंधति रेड्डी को चुना गया।
  • भारत का अगला मुकाबला श्रीलंका से 9 अक्टूबर को शाम 7:30 बजे होगा।