Skip to main content

जानी मास्टर का नेशनल फिल्म अवार्ड सस्पेंड किया

RNE NETWORK

कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा उर्फ जानी मास्टर को बड़ा झटका लगा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने उनको नेशनल अवार्ड घोषित किया था जिसे कल मंत्रालय ने भारी विरोध के बाद सस्पेंड कर दिया है। ये जानी मास्टर को बड़ा झटका है।


कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा उर्फ जानी मास्टर को मिलने वाला नेशनल फिल्म अवार्ड अब उन्हें नहीं मिलेगा। उसे सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यौन शोषण मामले में उनकी गिरफ्तारी को लेकर सूचना प्रसारण मंत्रालय ने यह फैसला किया। उन्हें तमिल फिल्म ‘ थिरुचित्रम्बलम ‘ के लिए यह नेशनल अवार्ड मिलना था।