Skip to main content

भाजपा : सदस्यता में छाई सुस्ती भगाने केन्द्रीय मंत्री सड़क पर उतरे !

  • Bikaner-Nokha : कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी ने बताया, लोगों को भाजपा से ऐसे जोड़ें
  • नोखा में मीटिंग लेकर किसानों को पार्टी से जोड़ने की नसीहत दी
    बीकानेर में किसान मोर्चा की मीटिंग, सदस्य बनाने सड़क पर उतरे

RNE Bikaner

सुस्त चल रहे भाजपा के सदस्यता अभियान को गति देने अब केन्द्रीय मंत्रियों से लेकर पार्टी के बड़े पदाधिकारी जिलों में पहुंच रहे स्थानीय नेताओं-पदाधिकारियों को प्रेरित करने मीटिंगें ले रहे हैं और उत्साहवर्धन करने खुद भी मोहल्लों-गांवों में जाकर सदस्य बना रहे हैं।

इसी कड़ी में केन्द्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी बीकानेर जिले के गांवों से लेकर शहर को मोहल्ले तक पहुंचे। पार्टी के पदाधिकारियों-नेताओं के साथ मिलकर सदस्य बनाए। मीटिंग लेकर सदस्यता अभियान की समीक्षा की। सदस्यता बढ़ाने के तरीके बताए। नोखा में हुई मीटिंग में पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा, 100 सदस्य बनाने वाले को पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा और 2100 सदस्य बनाने पर अयोध्या यात्रा कारवाई जाएगी।


Bikaner : प्रत्येक किसान को सदस्य बनाने की नसीहत :
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी की अध्यक्षता में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री व किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष भागीरथ चौधरी की उपस्थित में वृंदावन होटल में किसान मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक रखी गई।



इस बैठक में किसान मोर्चा द्वारा अब तक बनाए गए सदस्यों की समीक्षा की गई और आगामी दिनों में किस तरह और किसानों को को सदस्यता के माध्यम से जोड़ा जा सके उस पर चर्चा हुई। मंत्री चौधरी ने कहा, किसान मोर्चा की पूरी टोली जिस तरह से जुटी है उससे विश्वास है मोर्चा प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए लक्ष्य को जल्दी पूरा करेगा। प्रत्येक किसान को भाजपा का सदस्य बनाना है।

आचार्यों के चौक में सदस्यता-संपर्क :

दूसरी ओर आचार्य चौक में केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष कमल आचार्य के नेतृत्व में लोगों को सदस्यता ग्रहण कारवाई गई।

बैठक में किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री ओ पी यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा अटवाल, जिला महामंत्री श्याम सुन्दर, किसान मोर्चा के पूनम चंद्र पूनिया, बाबूलाल सैनी, सुशील शर्मा, छतर सिंह चौहान, विक्रम सिंह सिसोदिया



आदि उपस्थित रहे। सदस्यता जनसंपर्क अभियान में मंडल महामंत्री अनिल हर्ष, तरूण स्वामी, धनशयाम, शिव कुमार पाडिया, अनादि पारीक, मंडल अध्यक्ष चन्द्र गहलोत, दिनेश महात्मा, आशा आचार्य, राजकुमारी मारु, अनू सुथार, इन्द्रा व्यास, सुनिता ओझा, केलाश जोशी, संतोष पुरोहित, मुकेश आचार्य, पार्षद प्रदीप उपाध्याय, दुलीचद सेवग, जुगल व्यास, मनीष जोशी, गणेश आचार्य, अशोक मारु, टी राज मारु, राहुल हर्ष आदि उपस्थित रहे।

Nokha : मुकाम धाम में मीटिंग

नोखा के मुकाम में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान को लेकर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री और अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने कार्यकर्ता ओ की बैठक ली। कार्यकर्ताओं से कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी की रीति में विश्वास करने वाले आम जन को घर-घर जाकर पार्टी पार्टी की रीति नीति से जोड़ें और उन्हें सदस्य बनाकर पार्टी को मजबूत करें।

पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा कि नोखा विधानसभा क्षेत्र से 50000 कार्यकर्ताओं को पार्टी का सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है। इनमें 100 सदस्य बनने वाले पार्टी के कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा।

पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा कि पार्टी के 2100 सदस्य बनने वाले कार्यकर्ताओं को अयोध्या के भगवान राम की जन्म भूमि में बन रहे राम मंदिर के दर्शन के लिए पार्टी द्वारा भेजा जाएगा यह सौभाग्य पार्टी के कार्यकर्ताओं को मिलेगा।
बैठक में किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री ओपी यादव, सदस्यता अभियान जिला संयोजक सवाई सिंह तंवर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़, असकरण भट्टड, मंडल अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र संचेती, मांगू सिंह, रामदयाल मेघवाल, ओमप्रकाश सुथार, रामकुमार नायक, मनमोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।