Skip to main content

पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य है अरोड़ा

RNE, NETWORK. 

आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ गई है। वे ईडी के घेरे में आ गए हैं। कल ईडी ने उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की है। जिसे आप नेताओं ने राजनीतिक बदले की कार्यवाही बताया है।

अरोड़ा पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य हैं। ईडी ने कल उनके आवास समेत कई ठिकानों पर छापे मारे। कार्यवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई। लुधियाना में रहने वाले अरोड़ा पर धोखाधड़ी से जमीन खरीदने के आरोप हैं। आप नेता मनीष सिसोदिया ने इसे राजनीति से प्रेरित कार्यवाही बताते हुए कहा कि आप इससे डरती नहीं।