Skip to main content

जे पी नड्डा से चर्चा के बाद प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एक्शन मोड में

RNE, NETWORK. 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, संगठन महामंत्री बी एल संतोष से चर्चा के बाद प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ उप चुनाव को लेकर एक्शन में आ गए हैं। जिन सीटों पर उप चुनाव होने हैं, वहां के पदाधिकारियों के साथ उन्होंने बैठकें आरम्भ कर दी है।

प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने कल सोमवार को खींवसर, झुंझनु और दौसा विधानसभा उप चुनाव को लेकर आगामी रणनीति पर मंडल एवं बूथ स्तर कार्यकर्ताओं के साथ पदाधिकारियों से चर्चा की। इन पदाधिकारियों से उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान जीत की महत्त्वपूर्ण कड़ी है। इस अभियान के जरिये हम घर घर तक पहुंचे और केंद्र की मोदी सरकार की 10 साल की उपलब्धियां बताएं।