Skip to main content

दिवाली पर अयोध्या में 28 लाख दीप जलायेंगे

RNE, NETWORK. 

पवित्र अयोध्या धाम में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली दीपावली आ रही है, उसे भव्य रूप में मनाने की तैयारी मंदिर ट्रस्ट कर रहा है। इस दिन विशेष दीपमाला की जायेगी। श्रृंगार भी खास तरह का इस दिन होगा।


दीपावली से एक दिन पहले सरयू नदी के 55 घाटों पर 28 लाख से अधिक दीपक जलाये जायेंगे। इस काम के लिए 30 हजार छात्र छात्राएं स्वयंसेवक के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को 5 टन फूलों से सजाया जायेगा। रामलला छोटी दीपावली पर पीले व बड़ी दीपावली पर लाल वस्त्र पहनेंगे।

इस दिन देश विदेश से बड़ीं संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय के अनुसार दीपावली पर मंदिर परिसर व मंदिर में 2 लाख दीपक जलाए जायेंगे।