Skip to main content

मौसम : हल्की ठंडी हवा, बादलों के मध्य शुरू हुआ बीकानेर में नया सप्ताह

आरएनई, बीकानेर। 

बीकानेर में नये सप्ताह की शुरुआत हल्की ठंडी हवा और छुटपुट बादलों से हुई। हवा होने के कारण सुबह फिर लोगों के शरीर पर गर्म कपड़े बढ़ गये। मगर हवा में चुभन नहीं थी। बादल बदले हुए मौसम का ईशारा कर रहे थे। ये आंशिक पश्चिमी विक्षोभ का असर था।

कल अधिकतम तापमान थोड़ा बढ़ा और 25.8 डिग्री हो गया। न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रहा। ह्यूमेडिटी कल बढ़कर 23 प्रतिशत हो गई। जिसके कारण रात को ठंडी हवा चलने लगी। मौसम विभाग, जयपुर के अनुसार आज बीकानेर में बादलवाही व बूंदाबांदी की संभावना है।