आज खास : एकादशी शाम 04 बजे तक, राहु काल दोपहर 3 बजे से, चन्द्रमा मीन राशि में
Nov 12, 2024, 01:24 IST
दिनांक : 12/11/2024 सम्वत् : 2081 मास : कार्तिक - शुक्ल पक्ष ति थि : एकादशी 04:05 PM तक, उपरांत द्वादशी वार : मंगलवार सूर्योदय : 07:00 AM सूर्यास्त : 05:41 PM ऋतु : शरद अयन : दक्षिणायन नक्षत्र : पूर्वभाद्रपदा 07:52 AM तक, उपरांत उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र 13 नवंबर को 05:40 AM तक, उपरांत रेवती नक्षत्र योग : हर्षण 07:09 PM तक, उपरांत वज्र योग करण : विष्टि 04:05 PM तक, उपरांत बव 13 नवंबर को 02:35 AM तक, उपरांत बालव चन्द्रमा : मीन राशि पर संचार करेगा सूर्य : तुला राशि पर है राहु काल : आज 03:01 PM से 04:21 PM तकआज का पंचांग

दिन का चौघड़िया :
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
रोग | 07:00 AM | 08:20 AM |
उद्वेग | 08:20 AM | 09:40 AM |
चर | 09:40 AM | 11:00 AM |
लाभ | 11:00 AM | 12:20 PM |
अमृत | 12:20 PM | 01:40 PM |
काल | 01:40 PM | 03:01 PM |
शुभ | 03:01 PM | 04:21 PM |
रोग | 04:21 PM | 05:41 PM |

मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
काल | 05:41 PM | 07:21 PM |
लाभ | 07:21 PM | 09:01 PM |
उद्वेग | 09:01 PM | 10:41 PM |
शुभ | 10:41 PM | 12:21 AM* |
अमृत | 12:21 AM* | 02:01 AM* |
चर | 02:01 AM* | 03:41 AM* |
रोग | 03:41 AM* | 05:21 AM* |
काल | 05:21 AM* | 07:01 AM* |

मेष राशि : आज किसी अनियोजित रोमांचक यात्रा पर जाने की सम्भावना है। हो सकता है कि शहर में ही घूमना चाहें, लेकिन आपका विचार खूब मजे करने का है और ऐसा ही होगा भी। आप किसी करीबी के साथ हुए गिले-शिकवे दूर कर सकते हैं। आपको पहले ही ऐसा करना चाहिए था, परन्तु आज सामने आने पर सब बातें साफ हो जायेंगी। वृषभ राशि : आपको कुछ घटनाओं की तह तक जाना पड़ेगा। वर्तमान की कुछ घटनाओं के लिए वही पुराने कारण जिम्मेदार हैं। इससे आपकी इज्जत को काफी ठेस पहुंची है। आपको काफी आरक्षित और सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि कुछ लोग आपके रास्ते में बाधा बनने की कोशिश कर सकते हैं।राशिफल
मिथुन राशि : आपके सामने नए अवसर प्रस्तुत होने वाले हैं। आप आज तक अपनी जिस प्रतिभा को केवल हॉबी मानते आये थे, उससे अपनी आजीविका कमा सकते हैं। जीवन के हर क्षेत्र में नए बदलाव होंगे जो आपके जीवन को पूरी तरह बदलकर रख देंगे। आप अपने जीवन से संतुष्ट अनुभव करेंगे।
कर्क राशि : आज आप बहुत जल्दी में हैं। आपको अपने सब कामों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी क्योंकि जल्दी में काम निपटाने के चक्कर में आपसे गलतियां हो सकती हैं, इसीलिए धीरे चलें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप क्या कह और कर रहें हैं। आपको अपने कार्य को संतोषजनक ढंग से पूरा करने के लिए सभी बारीकियों पर ध्यान देने की जरुरत है।

तुला राशि : आज आपको कुछ चौंकाने वाली बातें पता चलेंगी। लेकिन चिंता ना करें, सब अच्छी खबरें होंगी। जिन कई चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे थे, वे आज पूरी होने वाली हैं। जिन कोशिशों को आप अपनी और से व्यर्थ मान चुके थे, वे अंततः आज सफल होंगी। इसीलिए आज दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियाँ मनाएं, हो सकता है कि उनके पास भी आपको सुनाने के लिए कोई अच्छी खबर हो।
वृश्चिक राशि : आपकी मन की आवाज अब सक्रिय है और हर काम में आपका बहुत अच्छा मार्गदर्शन करेगी। आप मजे मजे में भी आसानी से जोखिम उठा पाने की स्थिति में हैं। भाग्य आपके साथ है फिर भी आपको कोई भी कदम उठाने से पहले दो बार सोच लेना चाहिए। आप भावनाओं की बाढ़ को अनुभव करेंगे। पुराने दोस्तों या परिचित के सामने आने से खुशी होगी।

धनु राशि : आज आप एक बहुत बड़ी साझेदारी को अंतिम रूप देने वाले हैं लेकिन आपको अपने पार्टनर को अपने मिशन और लक्ष्यों के बारे में स्पष्ट बता देना चाहिए। यदि कोई विवाद हुआ भी तो आपके भावनाओं में बह जाने की सम्भावना है, इस प्रवृति पर नियंत्रण रखें। आप दिन का अंतिम हिस्सा किसी बौद्धिक कार्यकलाप या कलाकारी सम्बन्धी रूचि में लगा सकते हैं।
मकर राशि : आप अपने आप को विभिन्न दिशाओं में आकर्षित अनुभव कर रहे हैं और समझ नही पा रहे कि क्या किया जाना चाहिए। यह परेशानी आज और ज्यादा बढ़ेगी और आपके लिए फैसला लेना और भी मुश्किल हो जाएगा। आपको सावधानी से काम लेना होगा क्योंकि आपके फैसले लेने की क्षमता भावनाओं और दूसरे कारणों से प्रभावित हो सकती है।

कुम्भ राशि : कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। अगर आप अपनी नौकरी या करियर में कोई बदलाव लाने या कोई नया सम्बन्ध बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो आज से अच्छा कोई भी दिन नहीं हो सकता। अगर आपको इसमें कोई जोखिम लगता भी है तो भी एक मौका जरुर लें और सब कुछ जैसे आप चाहते हैं, बिलकुल वैसे ही होने की पूरी संभावना है।
मीन राशि : आज अपना और अपनी सेहत का ध्यान रखना ना भूलें। आज स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी समस्या की आशंका बन सकती है। बहुत ठंडा भोजन खाने से बचें। अगर पहले से ही कोई स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं तो और अधिक ध्यान रखें। वित्तीय दृष्टि से ना फायदा ना नुकसान वाली स्थिति रहेगी हालांकि आज कोई बड़ा निवेश ना करना ही ठीक रहेगा।