Skip to main content

आज खास : पंचमी प्रातः 06:22 बजे तक, चित्रा सुबह 10:22 बजे तक, राहू काल दोपहर 02:14 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 29/02/2024

सम्वत् : 2080

मास : फाल्गुन कृष्ण

तिथि : पंचमी 06:22 AM तक उपरांत षष्ठी

वार : गुरुवार

सूर्योदय : प्रातः 7:10 बजे

सूर्यास्त : शाम 06:29 बजे

ऋतू : शिशिर

अयन : उत्तरायण

नक्षत्र : चित्रा 10:22 AM तक उपरांत स्वाति

योग : वृद्धि  05:56 PM तक, उसके बाद ध्रुव योग

करण : कौलव 05:24 PM तक, बाद तैतिल 06:22 AM तक, बाद गर

चन्द्रमा : चन्द्रमा तुला राशि पर संचार करेगा

सूर्य : कुम्भ राशि में रहेगा

राहू काल : आज दोपहर 02:14 बजे से दोपहर 03:40 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:26 बजे से दोपहर 01:11 बजे तक

दिन का चौघड़िया :
मुहूर्त                 समय
प्रारंभ समाप्त
 शुभ 07:05 AM 08:31 AM
रोग 08:31 AM  09:57 AM
उद्वेग  09:57 AM  11:23 AM
चर 11:23 AM 12:49 PM
लाभ  12:49 PM 02:14 PM
अमृत   02:14 PM  03:40 PM
  काल  03:40 PM  05:06 PM
शुभ  05:06 PM 06:32 PM

रात का चौघड़िया :

मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
अमृत  06:32 PM  08:06 PM
चर  08:06 PM  09:40 PM
रोग  09:40 PM  11:14 PM
काल  11:14 PM  12:48 AM
लाभ  12:48 AM 02:22 AM
उद्वेग  02:22 AM 03:56 AM
शुभ   03:56 AM 05:30 AM
 अमृत  05:30 AM 07:04 AM

* अगला दिन

मेष राशि : परिवार में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। आपके व्यवहार से लोग काफी प्रसन्न रहेंगे। जिसका लाभ आपको कार्यक्षेत्र में भी मिलेगा। जॉब में आपको पदोन्नति मिल सकती है।

वृषभ राशि : आपकी दिनचर्या काफी सन्तुलित रहेगी। कानूनी अड़चनें दूर होने के योग बन रहे हैं। शासन का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। ऋण चुकाने के लिये समय उपयुक्त है। घर और व्यवसाय दोनों को पूरा समय देंगे। दर्शनशास्त्र जैसे विषयों पर आपकी रुचि बढ़ सकती है।

मिथुन राशि : प्रिय व्यक्तियों से झगड़ा हो सकता है। मन में किसी गलती को लेकर आत्म-ग्लानि का भाव उत्पन्न होगा। शेयर और लाटरी से जुड़े कार्यों में निवेश से हानि हो सकती है। ऑफिस में आपकी कार्यशैली पर सवाल खड़े हो सकते हैं। धन के लेन-देन में सावधानी रखें।

कर्क राशि :  वैवाहिक कार्यक्रमों में आप सम्मिलित हो सकते हैं। आय के नये स्रोत विकसित होंगे। उच्च शिक्षा में अड़चने आ सकती हैं। माता का विशेष स्नेह प्राप्त होगा। अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें। जॉब में तालमेल बिठाना पड़ेगा।

सिंह राशि : जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। व्यावसायिक समस्यायें दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपको महत्वपूर्ण कार्य करने पड़ेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।

कन्या राशि : आपकी कोई कीमती वस्तु चोरी हो सकती है। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये समय खराब है। आपको त्वरित प्रतिक्रिया देने से आपको बचना चाहिये। बेवजह के विवादों से दूर रहें। महत्वपूर्ण कार्य करते समय मन को शान्त रखें।

तुला राशि : आज आप अपने शौक वाले कार्य कर सकते हैं। अल्प मेहनत से अच्छा लाभ प्राप्त कर पायेंगे। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आर्थिक स्थिति में बड़े बदलाव हो सकते हैं। भोग-विलास में प्रवृत्त रहेंगे। बड़े-बुजुर्गों के साथ सम्बन्ध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक : नयी जॉब की खोज पूरी होगी। कारोबार में लाभ-वृद्धि के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के लिये समय शानदार है। नये प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्साह होगा। लोग आपसे सलाह लेना पसन्द करेंगे।

धनु : सामाजिक आयोजन में आप भागीदारी कर सकते हैं। मित्रों से शुभ सूचना आज आपको प्राप्त हो सकती है। सभी जरूरी काम आज पूरे करने की कोशिश करेंगे। छोटी-छोटी परेशानियों से निजात मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बहुत प्रगाढ़ होंगे।

मकर राशि : कार्यक्षेत्र में अभिनव प्रयोग कर सकते हैं। विवाह योग्य जातकों को मनोनुकूल विवाह सम्बन्ध मिल सकते हैं। कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। नयी तकनीक और स्किल सीखने के लिये दिन बहुत अच्छा है। दूसरों से अपने मन की बातें शेयर न करें।

कुम्भ राशि : उच्च अधिकारियों के सम्बन्ध मधुर होंगे। स्थायी सम्पत्ति खरीद सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। व्यापार में नये अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। निवेश के लिये समय बहुत अच्छा है।

मीन राशि : ऑफिस में सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। व्यापार में बिक्री कम होगी। कुसंगति भारी पड़ सकती है। जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। बच्चों की जिद पर अँकुश लगाकर रखें। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाह हो सकते हैं।