Skip to main content

मौसम : सुबह रही ठंडी, गलन का अहसास नहीं, हवा न होने से राहत

  • रात के पारे में गिरावट से राज्य में सर्दी, कई जिलों के लिए शीत लहर का अलर्ट

RNE, BIKANER.

बीकानेर में बुधवार की सुबह ठंडी तो थी मगर तेज हवा यानी शीत लहर कमजोर होने के कारण गलन का अहसास कम हो रहा था। हालांकि सर्दी के तेवर जरूर तीखे थे। रात भी खासी ठंडी थी। हालांकि बीकानेर में न्यूनतम तापमान कल बढा, मगर शीत लहर लोगों को ठिठुरा रही थी। आज जरूर लोग सुबह की वॉक के लिए निकले।

राज्य में सर्दी दिखा रही असली रूप

राज्य में सर्दी का थर्ड डिग्री टार्चर जारी है। रात के पारे में लगातार गिरावट के कारण बाहरी इलाकों में बर्फ जमने लगी है। कल सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री करौली में दर्ज हुआ।

सर्दी के तेवर तेज होने के कारण मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। आज 18 दिसम्बर के लिए प्रदेश के 8 जिलों अलवर, दौसा, झुंझनूं, करौली, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और नागौर के लिए अलर्ट जारी किया है।

बीकानेर में रात का तापमान बढ़ा

बीकानेर में हालांकि कल रात का तापमान बढ़कर 8.5 डिग्री पर पहुंच गया मगर शीत लहर के कारण रात ठंडी रही। आज भी बीकानेर में सुबह ठंडी है तो शाम से फिर ठंड शुरू होगी। हवा के कारण गलन वाली ठंड होगी। दिन में जरूर धूप से राहत मिलेगी।