
राज्य मंत्रिमंडल व भाजपा विधायक भी जायेंगे महाकुंभ में, अभी तारीख तय नहीं, 8 या 9 फरवरी हो सकती है
RNE Network
तीर्थराज प्रयाग में चल रहे महाकुंभ में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मंत्रिमंडल भी स्नान, पूजा अर्चना के लिए जायेंगे। उनके साथ भाजपा के विधायक व पदाधिकारी भी गंगा में डुबकी लगाते फरवरी में दिख सकते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस धार्मिक यात्रा के लिए सरकार तैयारियां कर रही है। अभी सरकार की तरफ से आधिकारिक रूप से कोई तारीख तय कर घोषणा नहीं की गई है। लेकिन संभावना है कि 8 या 9 फरवरी को महाकुंभ की ये धार्मिक यात्रा हो सकती है। सत्ता व संगठन की ये सामूहिक धार्मिक यात्रा दो दिन की होगी।