
गुरुवार की सुबह हल्की ठंड, हवाओं का जोर कम
- राज्य में चढ़ने लगा है पारा, सर्दी से राहत
- पश्चिमी विक्षोभ 2 से 4 फरवरी तक रहने की संभावना
RNE Network.
बीकानेर में गुरुवार की सुबह हल्की ठंड थी। ठंड में आज इतना तीखापन नहीं था। क्योंकि ठंडी हवाओं का जोर नहीं था। रात को देर से हवा का असर हुआ तो रात भी देर से ठंडी हुई। मौसम में ठंडक कम होने के कारण जनजीवन भी अब जल्दी शुरू होने लग गया है। लोग मॉर्निंग वॉक के लिए भी निकलने लगे हैं।
2 से 4 फरवरी को बदलेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 2 से 4 फरवरी तक सक्रिय होने की संभावना है। जिसके कारण बीकानेर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभागों में कुछ जगहों पर मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है।
बीकानेर में नहीं बदलेगा मौसम:
मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में मौसम नहीं बदलेगा, शुष्क ही बना रहेगा। दिन में तेज धूप पारा बढायेगी। रात ठंडी होगी।