![](https://rudranewsexpress.in/wp-content/uploads/2025/02/WhatsApp-Image-2025-02-02-at-9.52.07-AM-1024x760.jpeg)
Sitharaman की साड़ी सियासत : पद्मश्री दुलारी देवी की मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहन बजट पेश किया!
RNE Network, New Delhi.
लगातार 8वीं बार बजट पेश करने के साथ ही टैक्स रियायत से सुर्खियां बटोर रही वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की वो साड़ी भी चर्चा में है जिसे पहन बजट पेश किया। क्रीम कलर की मछली प्रिंट वाली साड़ी सामान्य नहीं वरन बहुत खास है और बजट के मौके पर इसे पहने के कई संदेश भी बताए जा रहे हैं।
पहले जानिए कैसी साड़ी, क्यों खास:
दरअसल वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते समय क्रीम कलर की साड़ी पहनी। इस साड़ी ओर खास पेंटिंग की हुई थी जिसे मधुबनी पेंटिंग कहते हैं। बिहार की प्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग पद्मश्री दुलारी बाई ने की और यह साड़ी कुछ समय पहले ही दुलारी बाई ने वित्त मंत्री को भेंट की थी। पद्मश्री दुलारी बाई ने इसे पहनने का आग्रह भी किया था।
मछली पेंटिंग क्यों :
FM सीतारमण ने गोल्डन बॉर्डर वाली यह साड़ी हाफ शोल्डर रेड ब्लाउज के साथ पहनकर बजट भाषण पढ़ा। इस साड़ी पर मछलियों की आकृतियां बनी हुई हैं। मछली को धन आगमन का प्रतीक माना जाता हैं। ऐसे में बजट में धन-धान्य की परिपूर्णता का संदेश देने के साथ दुलारी बाई और मधुबनी पेंटिंग को सम्मान दिया गया।
सियासी संदेश :
बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। बजट में भी बिहार के लिए खास घोषणाएं हैं। इतना ही नहीं विपक्ष इस बजट को बिहार का बजट बताते हुए आक्षेप भी लगा रहा है। ऐसे में बिहार की पेंटिंग वाली साड़ी पहन आगामी चुनाव पर फोकस का संदेश भी दिया गया है।