Skip to main content

42 वर्षीय की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

आरएनई,बीकानेर।

गंगाशहर थाना क्षेत्र में स्प्रे चढ़ने से महिला की मौत हो गई। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में मृतका के पति चौधरी कॉलोनी निवासी गिरधारीलाल विश्नोई ने मर्ग दर्ज करवायी है।

प्रार्थी ने इस सम्बंध में बताया कि उसकी 42 वर्षीय पत्नी बिरमा देवी घर पर सब्जी पर स्प्रे कर रही थी। इसी दौरान उसे स्प्रे चढ़ गया। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती करवाय गया। जहां पर शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।