Skip to main content

Bikaner-Delhi Indigo flight का शेड्यूल जारी, जानिये कब, कितने बजे उड़ान

  • सुबह 10:05 बजे बीकानेर से टेक ऑफ, 11:20 बजे दिल्ली लैंड।
  • सुबह 08:25 बजे दिल्ली से उड़ान, 09:45 बजे बीकानेर लैंड।

RNE Delhi-Bikaner.

बीकानेर से दिल्ली की रेगुलर फाइट डिमांड न केवल पूरी हो गई वरन फ्लाइट का समय भी यात्रियों के लिए काफी हद तक सुविधाजनक तय हो गया है।

दरअसल Indigo ने पूर्व घोषणा के मुताबिक बीकानेर-दिल्ली के बीच सप्ताह के सातों दिन फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह फ्लाइट 07 फरवरी से शुरू होगी।

इंडिगो ने अपनी होम मैगजीन में जूनागढ़ का फोटो लगाते हुए बीकानेर का शेड्यूल और यहां टूरिज्म की खूबियां बताई हैं। इसके साथ ही बीकानेर एयरपोर्ट पर स्टाफ भी तैनात किया है।

जारी शेड्यूल के मुताबिक बीकानेर से दिल्ली की हवाई दूरी लगभग 01 घंटा 20 मिनट में तय होगी।

यह फ्लाइट सुबह 08:25 बजे दिल्ली से उड़ान भरेगी और 09:45 बजे बीकानेर लैंडकरेगी।

वापसी में सुबह 10:05 बजे बीकानेर से टेक ऑफ कर 11:20 बजे दिल्ली लैंड करेगी।

गौरतलब है कि फिलहाल एलाइंस एयर की फ्लाइट सप्ताह में दो दिन संचालित होती है। ऐसे में अब इंडिगो की सेवा शुरू होने के बाद दो उड़ानों की सुविधा मिलेगी। इंडिगो के विनय मल्होत्रा का कहना है कि राजस्थान में बीकानेर अब हमारी कंपनी का पांचवां डेस्टिनेशन प्वाइंट है।