Skip to main content

Bikaner : यशपाल गहलोत, बिशनाराम सियाग के अगुवाई में कोटगेट पर कांग्रेस का आक्रोश प्रदर्शन

  • Modi’s effigy burnt बीकानेर शहर-देहात कांग्रेस ने फूंका मोदी का पुतला
  • डंकाधिपति मोदी के राज में भारतीयों के अपमान का डंका – यशपाल
  • भारतीयों का अपमान आजाद भारत की झकझोरने वाली घटना – बिशनाराम

RNE Bikaner.

अमेरिका से भारतीयों को बेज्जत कर हथकड़ियों-बेड़ियों में निष्कासित करने के खिलाफ कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन शुरू किया है। इसी कड़ी में बीकानेर के कोटगेट पर शहर एवं देहात कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। जमकर नारेबाजी की।

संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि यशपाल गहलोत बिशनाराम सियाग की अध्यक्षता में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में पुतला दहन के समय कांग्रेस जनों ने “भारतीयों का ये अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” “नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद” “जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है” सरीखे नारे लगाए।

यह बोले यशपाल :

जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते है कि भारत का डंका बज रहा है। उसी डंकाधिपति के राज में भारतीय जन के साथ जिस तरह का अपमान अमेरिका के द्वारा किया गया वो ये जताने के लिए काफी है कि डंकाधिपति के राज में भारतीयों के अपमान का डंका विश्व में बज चुका है।

बिशनाराम ने ये कहा :

देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि आजाद भारत की यह पहली और विचित्र घटना है जब भारतीयों के हाथों में पांवों में हथकड़ियां बांध कर उन्हें अमेरिका भारत छोड़ गया जैसे मुजरिम हो। भारत की सरकार विरोध जताने की बजाय अमेरिकी राष्ट्रपति का गुणगान करने लगी है। इससे ज्यादा शर्मनाक स्थिति नहीं हो सकती।

प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ ने कहा कि भारतीय अपमान पर प्रधानमंत्री की चुप्पी इस बात का परिचायक है कि कहने की लिए 56 इंची है लेकिन वास्तविकता में हौसला चुहिया से भी कम है।

प्रदेश महासचिव गजेंद्र सिंह सांखला, प्रदेश महासचिव लूणकरणसर प्रत्याशी डॉ.राजेंद्र मुंड, संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल आदि ने भी नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।

इस मौके पर प्रदेश सचिव साजिद सुलेमानी,पीसीसी सदस्य सुषमा बारूपाल, पीसीसी सदस्य मकसूद अहमद, वरिष्ठ कांग्रेसी कन्हैयालाल कल्ला, हरिप्रकाश वाल्मिकी, ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टा,ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, युथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, पूर्व विधानसभा यूथ अध्यक्ष फरमान कोहरी, महिला जिला अध्यक्ष शर्मिला पंचारिया, कोलायत युत अध्यक्ष रिछपाल सिंघड़,पार्षद सुरेन्द्र सिंह राठौड़, पार्षद जावेद पड़ियार , उपाध्यक्ष टिंकू भाटी,दिलीप बांठिया, ललित तेजस्वी, लेखराम धतरवाल, कन्हैया जाखड़, महासचिव विक्की चढ़ा, तोलाराम सियाग सीताराम डूडी, मनोज किराडू, राहुल जादूसंगत, फिरोजअहमद भाटी, यूनिस अली, बृजलाल गोदारा, करणीसिंह राजपुरोहित, इकबाल मलवान हनुमादस व्यास आदि मौजूद रहे।