Skip to main content

संघ ने प्रमोद शर्मा को सौंपी नई जिम्मेदारी, शिक्षा कर्मचारियों के हित में संघर्षरत रहेंगे प्रमोद शर्मा

RNE Bikaner.

राजस्थान एज्युकेशन एम्प्लोई वेलफेयर एसोसिएशन (REEWA) ने संगठन की बीकानेर इकाई का जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा को बनाया है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप जोशी ने इसकी घोषणा की है। जोशी ने कहा है कि इस आदेश के बाद तुरंत अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे और संगठन की कार्यकारिणी का गठन कर सूचना देंगे।

शर्मा की नियुक्ति पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने खुशी जताई है। वरिष्ठ कर्मचारी नेता भीष्म महर्षि का कहना शर्मा हमेशा कर्मचारियों-अधिकारियों के हित में कार्यशील रहे। आगे भी कर्मचारियों के हक-हकूक के लिए संघर्ष करते रहेंगे।