
Bikaner : भोलासर के स्कूल में परीक्षा पे चर्चा के साथ केरियर, स्वास्थ्य की बात
RNE Bikaner.
बीकानेर जिले के राउमा विद्यालय भोलासर में आज सुबह 11 बजे से 12 बजे तक परीक्षा पे चर्चा 2025 का शाला के दो कक्षो में टी वी स्क्रीन पर बच्चों को चर्चा में शामिल किया। इसके साथ ही करियर सप्ताह का आज समापन में बच्चों को राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक के बलदेव दास खत्री ने बंकिंग में रोजगार अवसरों की जानकारी दी। इलेक्ट्रिशियन मनोज जोशी ने इस क्षेत्र में रोजगार के अवसरों पर बातचीत की।
नर्सिंग ट्रेनिंग ऐसे करें :
GNM पूजा सुथार ने व नर्सिंग स्टाफ मनीष जोशी ने नर्सिंग ट्रेंगिंग कैसे की जाती है उसके बारे में बताया। खेती के उपकरणों के बारे में जानकारी सुरेश मिस्त्री ने बताई।
मांगीलाल कुम्हार ने मिट्टी के बर्तनों के बारे मे जानकारी दी। अनिल चांगरा,राज कुमार गोदारा,ने सम्बोधन किया। करियर प्रभारी मनफूल सियाग ने मेले की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।विशाल भाटी ने प्रदर्शनी का अतिथियों को अवलोकन कराया। शाला प्राचार्य रचना जोशी ने आभार जताया। मंच संचालन उमेश बोहरा ने किया।