
राज्य कांग्रेस में भी बदलाव की बयार शुरू हुई, युवक कांग्रेस प्रभारी को बदल दिया, चौधरी नये प्रभारी
RNE Network
राजस्थान कांग्रेस में भी अब बदलाव की बयार शुरू हो गई है। अभी ये तो तय नहीं कि प्रदेश अध्यक्ष का बदलाव होगा या नहीं, मगर पीसीसी में बदलाव की उलटी गिनती जरूर आरम्भ हो गई है। निष्क्रिय पदाधिकारियों को घर भेजा जायेगा। विधानसभा उप चुनाव में पार्टी की करारी हार से नेतृत्त्व नाराज है।
यूथ कांग्रेस से बदलाव की शुरुआत:
केंद्रीय नेतृत्त्व ने यूथ कांग्रेस से राज्य में बदलाव आरम्भ किया है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मोहम्मद शाहिद को हटा दिया गया है और ये जिम्मेवारी अब मनीष चौधरी को दी गई है। मोहम्मद शाहिद को राजस्थान से हटाकर बिहार की जिम्मेदारी दी गई है।
कई जिलाध्यक्ष बदलेंगे:
राज्य में कई जिलाध्यक्षों को भी शीघ्र बदला जायेगा। इसकी पूरी स्क्रिप्ट तैयार है। कई जिलाध्यक्षों का कार्यकाल पूरा हो गया है तो कईयों को पार्टी हटाएगी।