Skip to main content

दिल्ली के आप नेताओं का पार्टी से पलायन शुरू, नगर निगम के 3 पार्षदों ने आप छोड़ी, भाजपा में शामिल हो गये

RNE Network

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार होते ही पार्टी के नेताओं में हलचल तेज हो गई है। कई लोग पार्टी छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं तो कुछ ने तो पल्ला झाड़ने का काम भी आरम्भ कर दिया है। आप से पलायन कर ये नेता भाजपा की तरफ जाने लग गये है।

सबसे पहला असर नगर निगम पर पड़ा है। आप ने बमुश्किल निगम भाजपा से छीना था। मगर अब निगम पार्षदों ने ही सबसे पहले आम आदमी पार्टी से पलायन किया है। दिल्ली नगर निगम के तीन पार्षद अनीता बसोया, निखिल चपराना और धर्मवीर आप छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। नई दिल्ली जिला के पूर्व अध्यक्ष संदीप बसोया ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। कई और नेता भी आप से पलायन की तैयारी में है।