
विधानसभा में इंदिरा गांधी के जिक्र पर बवाल: पूरी रात से विधायक धरने पर, दो की तबीयत बिगड़ी, कांग्रेस सड़क पर उतरी
RNE Jaipur-Bikaner.
राजस्थान विधानसभा में ‘दादी’ के नाम से इंदिरा गांधी को संकेतित करते हुए किए गये जिक्र से उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। बीती रात से ही कांग्रेस विधायक विधानसभा में धरने पर बैठे हैं।
विधायकों को सस्पेंड किया गया है। दो विधायकों की तबीयत बिगड़ गई है और इसके विरोध में पूरे राजस्थान में कांग्रेस सड़क पर उतर आई है।
बीकानेर में कोटगेट पर पुतला फूंका:
पूरे घटनाक्रम के विरोध में बीकानेर में भी शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता-नेता अध्यक्ष यशपाल गहलोत की अगुवाई में कोटगेट पहुंचे। यहां भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला फूंका। अध्यक्ष गहलोत ने कहा, भाजपा के विधायक, नेता, कार्यकर्ता भाषा की मर्यादा भूल चुके हैं।
देश के लिए बलिदान देने वाली प्रधानमंत्री के लिये उनके तुच्छ विचार साबित करते हैं कि वे सत्ता के मद में चूर है। कांग्रेस ऐसी बदसलूकी बर्दाश्त नहीं करेगी। बदजुबानी करने वालों को माफी मांगनी पड़ेगी।
पूर्व मंत्री डा.बी.डी.कल्ला, पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, जिया उर रहमान आरिफ सहित बड़ी तादाद में नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम कल भाजपा के मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी पर की गई अनर्गल टिप्पणी और उसके विरोध में माफी मांग कर रहे कांग्रेसी विधायकों प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा जी के निलंबन के विरोध में किया गया और प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा जी सहित सभी विधायकों के निलंबन को तुरंत रद्द करने की मांग की गई।
किसने क्या कहा, यह बोले यशपाल :
शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को गैर भाजपाई प्रधानमंत्रियों खासतौर से कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं का अपमान करना उनको निशाना बनाना आदत में शुमार हो गया है। उनको लगता है कि देश में सिर्फ वे ही लोग है जो देश भक्त है और बाकी नेताओं का योगदान इस देश में कुछ नहीं ऐसा ही वक्तव्य कल अविनाश गहलोत का रहा। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने इसका विरोध कर माफी मांगने की बात कही तो उलटा उन कांग्रेसी विधायकों को ही सदन से निलंबित कर दिया जो कि साबित करता है कि भाजपा शासन डंडे के जोर पर चलाना चाहती है।
बी.डी. कल्ला की बात :
पूर्व काबिना मंत्री बुलाकीदास कल्ला ने कहा कि जिस तरह देश की पूर्व प्रधानमंत्री के लिए असम्मानजनक भाषा का प्रयोग किया गया वो सही नहीं है। इसके लिए मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे मंत्री के खिलाफ कार्यवाही करते हुए माफी मांगने का कार्य कर। जिन लोगों ने देश की रक्षा के लिए इसके लोकतंत्र के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए हो उनके लिए व्यंग्यात्मक टिप्पणी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल ने कहा कि जिस समय देश के पास साधन नहीं थे उस वक्त अमेरिका को सीधे चुनौती देने वाली प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग भारतीय राजनीति में सही नहीं।
प्रदेश उपाध्यक्ष मंगलाराम गोदारा ने कहा कि जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया हो जिनके लिए देश की एकता पहले हो ऐसे व्यक्तित्व पर भाजपा मंत्री की टिप्पणी किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराई जा सकती उन्हें माफी मांगनी होगी।
पूर्व मंत्री लक्ष्मण कड़वासरा, प्रदेश महासचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ, प्रदेश सचिव शिवलाल गोदारा देहात संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल आदि ने भी विचार रखे।
ये रहे मौजूद :
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलीम भाटी, नरसिंह दास व्यास, कन्हैयालाल कल्ला, हरिप्रकाश वाल्मिकी, गुमानाराम जाखड़, सईद अली, हंसराज विश्नोई, प्रेमरतन जोशी पट्टू, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, उपाध्यक्ष अरुण व्यास,जितेंद्र कस्बा, महासचिव विक्की चड्ढा, तोलाराम सियाग,गोपाल चौधरी, रविकांत वाल्मीकि, राहुल जादूसंगत धनसुख आचार्य, प्रवक्ता पूनमचंद भांभू, विकास तंवर, अनिल सारडा भगीरथ गोदारा, बिशनाराम गोदारा , युथ अध्यक्ष प्रदीप शर्मा,रामनिवास कूकना,देवेंद्र बिस्सा,मदनलाल चौहान, महिला नेत्री उमा सुथार, मुमताज शेख,संतोष पडिहार वंदना गुप्ता, ओमप्रकाश लोहिया, गोपाल शर्मा, सुगनाराम चौधरी भगवान नाथ सीध, किशन तंवर, मंडल अध्यक्ष जाकिर हुसैन, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट कमल साध, मंडल अध्यक्ष इस्माइल खिलजी, मंडल अध्यक्ष जगदीश सारण, मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी, सचिव मनोज चौधरी, जयदीप सिंह सीताराम डूडी, मदनलाल चौहान, हेतराम जाखड़,सफी खान,मोहम्मद असलम, महबूब रंगरेज, सुनील सारस्वत, डूंगराराम पडिहार, गजानंद शर्मा, रामनिवास गोदारा, जयकिशन गहलोत, गोवर्धन मीणा, मेंक्स नायक, आकाश लोहिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।