
फिल्म निर्माता फराह खान की मुश्किलें बढ़ी, त्यौहार पर टिप्पणी से नाराजगी, फराह खान के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज हुई
RNE Network
फिल्म निर्माता व एक समय की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान की मुश्किलें बढ़ गई है। एक रियलिटी शो में त्यौहार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से लोग नाराज हो गए और मामला पुलिस तक पहुंच गया है। उन्होंने इसे धार्मिक भावनाओं पर चोट बताया है।होली को कथित तौर पर छपरियों ( असभ्य लोगों ) का त्यौहार कहने पर फिल्म निर्माता व कोरियोग्राफर फराह खान के खिलाफ मुंबई के थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता विकास पाठक ने आरोप लगाया है कि एक टेलीविजन शो में उन्होंने हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। फराह कई टीवी शो में जज भी है। इस शिकायत के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई है।