
तेलुगू अभिनेता पोसानी मुरली को पुलिस ने गिरफ्तार किया, आंध्रा सीएम के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का है उन पर आरोप
RNE Network
तेलुगू अभिनेता और वाइएसआर कांग्रेस के नेता पोसानी कृष्ण मुरली को चंद्रबाबू नायडू व आंध्र के मंत्री पवन कल्याण पर एक टिप्पणी करना भारी पड़ा है और उनकी मुश्किलें बढ़ गई है। मुरली को इस मामले में हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।तेलुगू अभिनेता पोसानी मुरली को हैदराबाद पुलिस ने कल गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू व कैबिनेट मंत्री पवन कल्याण पर कथित अपमानजनक टिप्पणी का मामला दर्ज किया गया है।