Skip to main content

गीतकार जावेद अख्तर व अभिनेत्री कंगना रनोत में 5 साल बाद सुलह, दोनों के बीच 5 साल से चल रही थी कानूनी लड़ाई

RNE Network

मशहूर गीतकार, फिल्म लेखक, शायर जावेद अख्तर व अभिनेत्री कंगना रनोत की बीच करीब 5 साल से चल रही कानूनी लड़ाई खत्म हो गई है।
मानहानि मामले में दोनों ने दिसम्बर 2024 में सुलह का फैसला किया था। तब कंगना कोर्ट नहीं पहुंची थी। कल दोनों मुंबई कोर्ट में पेश हुए और मामले को मध्यस्थता के जरिये खत्म कर दिया। सुलह के बाद कंगना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में जावेद अख्तर के साथ फोटो शेयर की। उन्होंने कैप्शन में बताया कि जावेद अख्तर उनकी फिल्म के गाने लिखने को तैयार हो गए हैं। दोनों के बीच की तनातनी आखिर खत्म हो गई।