Skip to main content

रूस के ग्रैंड मास्टर स्पेस्की का 88 वर्ष की उम्र में निधन हुआ, शतरंज के इस महान खिलाड़ी ने 18 साल की उम्र में खिताब जीता

RNE Network

शतरंज के महान खिलाड़ी बोरिस स्पेस्की का निधन हो गया है। छोटी उम्र में बड़ा खिताब जीतने वाले इस खिलाड़ी की उम्र 88 वर्ष थी। इस रूसी खिलाड़ी ने ग्रैंड मास्टर खिताब जीता हुआ था।रूसी शतरंज महासंघ के अनुसार उन्हें कम उम्र से ही शतरंज के प्रतिभाशाली खिलाड़ी के रूप में पहचाना जाता था। उन्होंने 5 साल की उम्र में खेलना आरम्भ किया और 18 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर का खिताब जीता। स्पेस्की शतरंज के राजकुमार का खिताब जीतने वाले पहले सोवियत खिलाड़ी थे।