Skip to main content

Bikaner BJP : महिला दिवस पर बीकानेर आये रेलमंत्री बिट्टू का स्वागत करने भाजपा पहली महिला अध्यक्ष की अगुवाई में पहुंची?

RNE Bikaner.

यूं तो आए दिन मंत्री, अधिकारी, महामहिम आते हैं उनकी अगवानी होती है लेकिन शनिवार को बीकानेर रेल राज्यमंत्री रवनीतसिंह बिट्टू की अगवानी एक खास संदेश देने वाली लगी। संदेश यह कि महिला दिवस के मौके पर बीकानेर आये रेल मंत्री का स्वागत करने जब भाजपा एयरपोर्ट पर पहुंची तो यहां अगुवाई महिला नेत्री सुमन छाजेड़ के पास रही।

दरअसल सुमन छाजेड़ बीकानेर में भाजपा शहर इकाई के पहली महिला अध्यक्ष हैं। हाल ही उन्हें अध्यक्ष चुना गया है। ऐसे में महिला दिवस पर केन्द्रीय मंत्री का बीकानेर आगमन और उनके स्वागत में पहली महिला अध्यक्ष का होना बिट्टू को भी रोमांचित कर गया। वे यह जानकर खुश और आश्चर्यचकित भी हुए कि छाजेड़ लंबे समय से सक्रिय हैं और पार्टी ने उन्हें बीकानेर से पहली महिला अध्यक्ष के तौर पर चुना है। उन्होंने अपने स्वागत के प्रत्युत्तर में छाजेड़ को भी इस उपलब्धि की बधाई दी। इस मौके पर भाजपा नेता सत्यप्रकाश आचार्य, सम्पत पारीक, नरेश नायक, श्याम सुंदर चौधरी, मनीष सोनी, अशोक प्रजापत, इंद्रा व्यास, भारती अरोड़ा, प्रकाश मेघवाल, संपत पारीक, जेठमल नाहटा, शिवलाल तेजी आदि भी स्वागत करने वालों में शामिल रहे।अपने गांव के डॉक्टर कपूर से मिल खुश हुए बिट्टू :

एयरपोर्ट पर मंत्री बिट्टू उस वक्त काफी खुश दिखे जब उनका सामना स्वागत करने वालों में शामिल डॉक्टर अजय कपूर से हुआ। डॉ.कपूर ने बताया कि मंत्री बिट्टू और मेरा पैतृक गांव एक हैं। बिट्टू कुछ देर डॉ. कपूर से बतियाये। इसी दौरान डॉक्टर कपूर उनसे बीकानेर के लिए रेल से जुड़ी कई डिमांड भी रख दी।