Skip to main content

भाजपा के उम्मीदवारों की दूसरी सूची 10 मार्च को हो सकती है जारी

आरएनई, नेशनल ब्यूरो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 8 मार्च को भाजपा मुख्यालय में होगी। जिसमें दूसरी सूची के लिए नाम फाइनल किये जायेंगे। भाजपा के उम्मीदवारों की दूसरी सूची 10 मार्च को जारी हो सकती है।


पहली सूची जारी करने के बाद भाजपा दूसरी सूची के मंथन में लग गई है। बचे हुए राज्यों के टिकटों पर बुधवार से मंथन आरम्भ होगा। 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के बाद बचे ये वो राज्य हैं, जिनके कोर ग्रुप की बैठक अब तक नहीं हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को बिहार, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र के कोर ग्रुप की बैठक सीटों पर चर्चा के लिए होगी।


गुरुवार को भी कुछ राज्यों के कोर ग्रुप की बैठक होगी। 29 फरवरी को केंद्रीय चुनाव समिति की जो पहली बैठक हुई थी और उसमें राजस्थान सहित जिन राज्यों के टिकट होल्ड किये थे, उन पर अगले दो से तीन दिन में फैसला हो सकता है। ये वो सीटें है जहां कुछ नामों पर अंतिम निर्णय नहीं होने से पहली सूची में टिकट जारी नहीं हुए थे।