Skip to main content

मौसम : खुले आकाश ने किया दिन का स्वागत, आज बादल व हल्की बारिश की संभावना

आरएनई, बीकानेर। 

गुरुवार का खुले आकाश ने बीकानेर में स्वागत किया। रात की ठंड का असर कम था जिसके कारण सड़कों पर आवाजाही काफी अधिक थी। रात को चली ठंडी हवा ने सर्दी को बढ़ा दिया मगर सुबह हवाओं का जोर कम था। मौसम विभाग के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का आज बीकानेर सहित 10 जिलों में असर रहेगा।

जिसके कारण बादल रहेंगे और कहीं कहीं हल्की बारिश की भी संभावना है। ये विक्षोभ पाकिस्तान की तरफ से आ रहा है। वैसे आज बीकानेर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।दिन के न्यूनतम तापमान व अधिकतम तापमान में भी ज्यादा बदलाव नहीं हो रहा है। न्यूनतम तापमान कम होने के कारण ही थोड़ी सर्दी बढ़ी है। कल दिन का अधिकतम तापमान 24.8 व न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री रहा।