
रात ठंडी होने से सुबह भी सुहावनी रही, आसपास हुई बारिश का असर, तापमान में आज भी थोड़ी कमी रहेगी, आंधी व बारिश के आसार
RNE Bikaner.
शनिवार की सुबह बीकानेर में ठंडी थी। कल शहर में आंधी व आसपास के गांवों में बारिश होने के कारण रात ठंडी हो गई थी। जिस कारण से सुबह भी मौसम सुहावना था। मंद मंद ठंडी हवा चल रही थी। इस कारण आज मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या काफी अधिक थी।दिन का तापमान गिरेगा:
मौसम विभाग के अनुसार आज भी बीकानेर संभाग में आंधी व बारिश की संभावना है, जिसके कारण दिन के तापमान में भी कमी हो सकती है। विभाग के अनुसार मौसम में अब कल के बाद बदलाव आयेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो जायेगा। आज तो राज्य के अनेक जिलों में आंधी – बारिश की संभावना जताई गई है।