Skip to main content

झारखंड में भाजपा को बड़ा झटका, ताला मरांडी जेएमएम में शामिल, मरांडी झारखंड भाजपा के रहे हैं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष

RNE Network.

झारखंड में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तारा मरांडी ने भाजपा से इस्तीफा देकर जेएमएम का दामन थाम लिया है। राज्य में भाजपा के लिए मरांडी ने एक समय में बहुत मेहनत की थी।तारा मरांडी को जेएमएम के नेता व राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। हेमंत सोरेन ने कहा कि मरांडी के आने से जेएमएम को मजबूती मिली है। उनके अनुभव का लाभ पार्टी व सरकार को मिलेगा। झारखंड की राजनीति में तारा मरांडी के दलबदल को लेकर काफी हलचल है, इससे राज्य की राजनीति का गणित काफी बदलेगा।