
कर्मचारियों ने 25 तक अचल संपत्ति सार्वजनिक नहीं की तो रुकेगी पदोन्नति, राज्य कर्मचारी की वेतन वृद्धि भी रोक दी जायेगी
RNE Network.
राज्य सरकार ने राज सेवकों को अचल संपत्ति का ब्यौरा देने का अंतिम मौका देते हुए कहा है कि अचल संपत्ति विवरण 25 अप्रैल तक सार्वजनिक नहीं किये जाने पर कर्मचारियों की विजिलेंस क्लियरेंस नहीं देने के साथ ही पदोन्नति पर विचार नहीं किया जायेगा।इसके अलावा आगामी वेतन वृद्धि भी स्वीकृत नहीं की जाएगी। कार्मिक विभाग की तरफ से जारी परिपत्र में कहा गया है कि विगत वर्षों के अचल संपत्ति विवरण राजकाज पोर्टल पर ऑनलाइन नहीं भरा गया है, उन्हें एक अंतिम अवसर प्रदान करते हुए लंबित अचल संपत्ति विवरण राजकाज पोर्टल पर ऑनलाइन भरने के लिए 25 अप्रैल 2025 तक का समय दिया गया है। सभी विभाग प्रमुखों व जिला कलेक्टरों को कहा गया है कि वे अपने अधीन कार्यरत राजसेवकों के लंबित अचल संपत्ति विवरण राजकाज पोर्टल पर ऑनलाइन समय सीमा पर भरवाएं।