
वक्फ सुधार जनजागरण अभियान चलाएगी राज्य में भाजपा, बीकानेर संभाग का संयोजक सुमेधानन्द सरस्वती को बनाया
RNE Network.
केंद्रीय भाजपा के निर्णय के बाद प्रदेश भाजपा ने वक्फ सुधार जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय किया है। जिसमें मुस्लिम समाज तक पहुंचकर उनको वक्फ संपत्तियों से उनके लिए समाज सुधार के कार्यक्रम चलाने के लिए प्रेरित किया जायेगा।राज्य भाजपा ने इस अभियान के लिए प्रदेश और संभाग स्तर पर टोलियां बनाई है। प्रदेश स्तर की टोली का संयोजक पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को बनाया गया है। मुकेश दाधीच, हमीद खां मेवाती को सह संयोजक, जोगेंद्र राजपुरोहित को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। बीकानेर संभाग का संयोजक पूर्व सांसद सुमेधानन्द सरस्वती को बनाया गया है।