Skip to main content

Andhra Pradesh की पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट, 02 महिलाओं सहित 08 की मौत, सीएम ने दिया जांच का आदेश

RNE Network.

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक पटाखा फैक्ट्री में आग के साथ ही जबरदस्त विस्फोट हो गया है। हादसे में अब तक 08 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है, इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। अभी 07 लोग घायल है जिनमें से 02 की हालत गंभीर है।

CM नायडू ने दुख जताया :

CM Chandra Babu Nayadu ने हादसे पर दुख जताया है। घटना को लेकर जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और प्रदेश की गृह मंत्री से फोन पर बात की। घटना की जांच करने और उन्हें रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

घटना के कारणों की जांच :

हादसे के समय फैक्ट्री में काम चल रहा था। इसी दौरान वहां रखे बारूद के ढेर में आग लगी और धमाके होने लगे। इससे फैक्ट्री की छत गिर गई। फैक्ट्री में 30 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे।

घटना में मौके पर 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से घायल दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। करीब 20 श्रमिकों का रेस्क्यू कर लिया गया है। विस्फोट इतना तेज था कि लगभग आधा किमी दूर तक मलबा गिरा।