Skip to main content

बांसवाड़ा में जनसभा के बाद यात्रा गुजरात में प्रवेश करेगी

आरएनई, स्टेट ब्यूरो। 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज मध्यप्रदेश से राजस्थान में प्रवेश करेगी। इस अवसर पर बांसवाड़ा में एक जनसभा भी होगी। जिसे राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी संबोधित करेंगे। वे सीधे बांसवाड़ा पहुंचेंगे।

राहुल की न्याय यात्रा धौलपुर के बाद आज दोपहर 11 बजे राज्य की सीमा में दानपुर पहुंचेगी। यात्रा मध्यप्रदेश से यहां पहुंचेगी। यहां से राहुल की ये यात्रा गुजरात मे प्रवेश करेगी।