
Mehul Choksi Arrested : 02 अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोपी चौकसी बेल्जियम में पकड़ा गया
- भगौड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी गिरफ्तार
- Mehul Choksi Arrested
- 02 अरब डॉलर के PNB घोटाले का आरोपी चौकसी बेल्जियम में पकड़ा गया
- CBI के इनपुट पर बेल्जियम में गिरफ्तार
- स्विट्जरलैंड भागने की थी तैयारी, भारत लाएंगे
RNE Network.
भारतवासियों के बेल्जियम से एक बड़ी खबर आ है। बेल्जियम पुलिस ने भारत के भगौड़े हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी को धर दबोचा है। यह गिरफ़्तारी CBI के इनपुट पर हुई है। पता चला है कि चौकसाई बेल्जियम से स्विट्जरलैंड जाने की तैयारी में था। अब सलाखों के पीछे पहुंच गया है। उसे जल्द भारत लाने की तैयारी है। भारतीय सुरक्षा और जांच एजेंसियों के लिए यह बड़ी सफलता है।
भारत में इसलिए वांटेड है चौकसी :
हीरा कोराबारी मेहुल चोकसी भारत के वॉन्टेड शख्स में से एक है। वह 2 अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले (PNB Scam) के दो मुख्य आरोपियों में से एक है। बताया जा रहा है कि व्यक्तिगत स्टार पर वह लगभग 13 हजार करोड़ की बैंक धोखाधड़ी का आरोपी है। PNB Scam खुलने के बाद वह देश से भाग गया था। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक कथित बेल्जियन पत्नी के सहयोग से उसने 2023 में बेल्जियम का ‘एफ रेजिडेंसी कार्ड’ हासिल किया था। इससे पहले पहले अंतिगुआ और बारबुडा में देखा गया था। अभी वह बेल्जियम से स्विट्जरलैंड जाने की योजना बना रहा था।
बीमार है चौकसी, कर सकता है जमानत आवेदन!
सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेहुल चौकसी ने खुद को गंभीर बीमारी से ग्रसित बताया है। संभवतया उसे ब्लड कैंसर है। वह स्वास्थ्य कारणों और इलाज के लिए शीघ्र रिहाई या जमानत का आवेदन कर सकता है। सोशल मीडिया पर एक फोटो भी सामने आया है जिसमें चौकसी को व्हील चेयर पर बताया गया है। इस फोटो की हकीकत क्या है इसका बता CBI लगाएगी। इसके साथ ही जल्द भारत को प्रत्यारोपित करने की कार्रवाई भी शुरू करेगी।