
संगीत के महान कलाकार भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी मनेगी, पूरा देश भूपेन हजारिका की आवाज व संगीत का दीवाना था
RNE Network.
असम के लोक संगीत व गीत को पूरे भारत का गीत – संगीत बनाने में सफल रहने वाले, जादुई आवाज से सभी को मंत्रमुग्ध करने वाले और कर्णप्रिय संगीत के अनूठे कलाकार भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी असम सरकार मनाएगी। इस महान कलाकार ने हिंदी सिनेमा के गीत व संगीत को भी काफी ऊंचाईयां दी थी।असम सरकार दिवंगत संगीतकार भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी पर 8 सितम्बर से साल भर समारोह का आयोजन करेगी। इस दौरान देशभर में कई कार्यक्रम होंगे। उनकी स्मृति में सिक्का भी जारी किया जाएगा। समारोह के लिए 50 सदस्यीय समिति भी असम सरकार बनाएगी।