
अगले साल से न्यूयार्क में भी मनेगी अंबेडकर जयंती, संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर को बड़ा मान
RNE Network.
भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब अंबेडकर को समता, समानता व समाजवाद का प्रतीक माना जाता है। भारत का संविधान उनकी देन है। भारत सरकार ने उनके जन्मदिन 14 अप्रैल को संविधान दिवस के रूप में याद कर मनाया जाता है। केंद्र सरकार ने उनके पांच तीर्थ स्थल भी घोषित किये हैं।अब अंबेडकर जयंती भारत के साथ विदेश में भी मनाई जाएगी। न्यूयार्क में भी अब हर साल 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर दिवस मनाया जायेगा। न्यूयार्क के मेयर एरिक एडम्स ने यह घोषणा की। उपायुक्त दिलीप चौहान ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंबेडकर जयंती पर हुए कार्यक्रम में बताया कि अगले साल से शहर के 85 लाख लोग अंबेडकर दिवस मनाएंगे।