Skip to main content

Bikaner : बज्जू इलाके में मिला ऐसा सफेद कबूतर जिसके पैर में छल्ला, उर्दू में लिखावट और अंकों वाली पर्ची!

RNE Bajju-Bikaner.

पाक से सटती पश्चिमी राजस्थान की सीमा पर बच्चों को खेल-खेल में एक चोटिल सफेद कबूतर मिला। बच्चे इसे अपने घर ले आये लेकिन घरवालों ने जब कबूतर को टटोला तो हैरान रह गये। इसके पैर में रबर का छल्ला था। इस पर कुछ गणीतिय अंक भी लिखे हैं। कबूतर की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस इसके छल्ले पर लिखे मैसेज को डिकोड करने का प्रयास कर रही है।घटना बीकानेर जिले के बज्जू थाना क्षेत्र की है। यहां शास्त्रीनगर की रोही में एक कबूतर मिला है। बॉर्डर इलाके मं कमलेश गिरी के घर पहुंचे इस कबूतर की गर्दन पर घाव के निशान है और पैरों के छल्ले में कुछ लिखा है और अंक भी कुरेदे हुए हैं। घर में बच्चे इस कबूतर से खेल रहे थे इसी दौरान इसके पैर पर बंधे छल्ले और अंक दिखे हैं।