Skip to main content

भारतीय मूल की मुमताज को ब्रिटेन के कॉलेज की अध्यक्ष चुना, 500 साल पुरानी इस संस्था की वे पहली भारतीय मूल की महिला होंगी

RNE Network.

भारतीय मूल की अनेक महिलाओं ने विदेशों में रहकर भी बड़ा नाम कमाया है और भारत के लोगों को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स इसका बड़ा उदाहरण है। अब एक बार फिर भारतीय मूल की मुमताज पटेल ने भारतीयों को फिर से गौरवान्वित होने का अवसर दिया है।भारतीय मूल की डॉक्टर मुमताज पटेल को ब्रिटेन के प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन्स का अध्यक्ष चुना गया है। 500 साल पुरानी इस संस्था के इतिहास में वह यह पद संभालने वाली भारतीय मूल की पहली महिला होंगी। मुमताज नेफ्फोलॉजिस्ट है।