Skip to main content

वैदिक संस्कार बोर्ड के गठन को सरकार ने मंजूरी दी, पहली बार गठित हो रहा है ये बोर्ड, वैदिक विज्ञान को बताने का प्रयास

RNE Network.

वैदिक शिक्षा से लगाव रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबर है। वैदिक शिक्षा के विज्ञान की अब उपेक्षा नहीं होगी, उसे पूर्ण सम्मान मिलेगा। राज्य सरकार ने वैदिक संस्कार बोर्ड के गठन को मंजूरी प्रदान कर दी है।प्रदेश में पहली बार गठित यह बोर्ड वेदों में निहित ज्ञान – विज्ञान के प्रचार प्रसार का काम करेगा। बोर्ड में 22 सदस्य होंगे।10 सदस्य गैर सरकारी 12 सरकारी पदेन सदस्य होंगे। संस्कृत शिक्षा विभाग इस बोर्ड का प्रशासनिक विभाग रहेगा। विभाग ने 7 गैर सरकारी सदस्यों की नियुक्ति के आदेश भी जारी किए हैं। प्रोफेसर गणेशी लाल सुथार को बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है।