Skip to main content

चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका पूर्व सीएम की बेटी हुई भाजपा में शामिल

आरएनई,नेशनल ब्यूरो। 

कांग्रेस का काफिला निरंतर टूटता जा रहा है। आज पूर्व सीएम की बेटी ने कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के दिवंगत नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं।बीते कुछ दिनों से वह कांग्रेस नेतृत्व से नाराज चल रही थीं जिसके बाद ऐसी अटकलें तेज हो गईं थी कि वह भाजपा का दामन थाम सकती हैं। इन अटकलों पर विराम लगाते हुए खुद पद्मजा ने मीडिया से कहा कि उनके मन की पीड़ा कांग्रेस छोड़ने पर उन्हें मजबूर कर रही है।पद्मजा का कहना है कि उन्हें कांग्रेस पार्टी के अंदर काफी अपमान सहना पड़ा है और वह दुखी होकर पार्टी छोड़ रही हैं। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी के भाजपा में शामिल होने के लगभग एक साल बाद केरल के कद्दावर नेता की बेटी के भाजपा में शामिल होने के कई मायने हैं।