Skip to main content

Ashok Gehlot के घर गूंजी किलकारी, बधाई देने गए यशपाल गहलोत, जिया उर रहमान, किराड़ू

RNE Jaipur-Bikaner.

दिग्गज कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के घर पोते के रूप में एक बार फिर किलकारी गूंजने की बधाइयाँ लगातार चल रही है। शुक्रवार को बीकानेर के कांग्रेस नेताओं ने गहलोत के निवास पर पहुँचकर उन्हें पौत्ररत्न की बधाई दी।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान, शहर महासचिव मनोज किराडू, रवि पुरोहित, आशीष आदि ने गहलोत के घर जाकर बधाई दी। गहलोत ने इन नेताओं की बधाई स्वीकार करने के साथ ही मुंह मीठा करवाया। राज्य के राजनीतिक हालत पर बात करते हुए जनता के मुद्दों पर जनहित में काम करने की नसीहत दी।

दुबारा दादा बने हैं गहलोत :

पूर्व सीएम गहलोत के बेटे बहू वैभव गहलोत और हिमांशी गहलोत को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पत्नी सुनीता गहलोत दूसरी बार दादा-दादी बने हैं। पूर्व सीएम अशोक गहलोत के एक ही पुत्र हैं वैभव गहलोत। 45 वर्षीय वैभव गहलोत का विवाह हिमांशी के साथ हुआ था। वैभव और हिमांशी के बेटी हैं जिनका नाम काश्विनी गहलोत है। 14 वर्षीय काश्विनी को अब छोटा भाई मिल गया है क्योंकि हिमांशी और वैभव दूसरी बार माता पिता बने हैं। हिमांशी गहलोत अभी स्कूल स्टूडेंट है लेकिन वे अपनी मां और दादी के साथ सामाजिक कार्यों में भी हिस्सा लेती है।