Skip to main content

आज खास : महाशिवरात्रि, त्रयोदशी रात्रि 09:58 बजे तक, राहू काल सुबह 11:19  बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 08/03/2024

सम्वत् : 2080

मास : फाल्गुन कृष्ण

तिथि :  त्रयोदशी 09:58 PM तक उपरांत चतुर्दशी 

वार : शुक्रवार

सूर्योदय : प्रातः 6:57 बजे

सूर्यास्त : शाम 06:37 बजे

ऋतू : बसंत

अयन : उत्तरायण

नक्षत्र :  श्रवण 10:41 AM तक उपरांत धनिष्ठा 

योग : शिव 12:45 AM तक, उसके बाद सिद्ध योग 

करण : गर 11:42 AM तक, बाद वणिज 09:58 PM तक, बाद विष्टि

चन्द्रमा : 09:20 PM तक चन्द्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा 

सूर्य : कुम्भ राशि में रहेगा

राहू काल : आज सुबह 11:19  बजे से दोपहर 12:47 बजे तक रहेगा

अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:23 PM बजे से दोपहर  01:10 PM तक

आज का त्यौहार एवं व्रत : प्रदोष व्रत , महाशिवरात्रि

दिन का चौघड़िया :
 मुहूर्त                 समय
प्रारंभ समाप्त
चर 06:57 AM 08:25 AM
लाभ 08:25 AM  09:52 AM
अमृत    09:52 AM  11:19 AM
काल 11:19 AM 12:47 PM
 शुभ  12:47 PM 02:14 PM
  रोग  02:14 PM  03:42 PM
   उद्वेग   03:42 PM  05:09 PM
चर   05:09 PM  06:37 PM

रात का चौघड़िया :

 मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
रोग  06:37 PM  08:09 PM
काल  08:09 PM  09:42 PM
लाभ 
 09:42 PM  11:14 PM
उद्वेग   11:14 PM  12:46 AM
  शुभ    12:46 AM 02:19 AM
अमृत  02:19 AM 03:51 AM
  चर     03:51 AM 05:23 AM
रोग    05:23 AM 06:56 AM

* अगला दिन

मेष राशि : व्यापारी वर्ग को अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। आज सत्यनिष्ठा और धैर्यपूर्वक दिन बिताने की सलाह दी जाती है। बॉस के साथ मजबूत सम्बन्ध स्थापित होंगे। बकाया धन आज वापस मिल सकता है। घर का माहौल भी सामान्य ही रहेगा।

वृषभ राशि : किसी सामाजिक संस्था से भी जुड़ सकते हैं। विद्यार्थी आज किसी नये कोर्स के प्रति आकर्षित रहेंगे। भविष्य को लेकर योजनायें बनायेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। तीर्थ यात्रा के विषय में कुछ योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि : यदि बहुत आवश्यक न हो तो आज यात्राओं से आपको बचना चाहिये। घर के लोगों के साथ बहस हो सकती है। अपरिचित लोगों पर भरोसा न करें। विचारों की उधेड़बुन में दिन बीतेगा। भोग-विलास में धन का अपव्यय हो सकता है।

कर्क राशि :  जीवनसाथी के साथ काफी अच्छा समय बितायेंगे। कारोबार में अनुमान से अधिक अच्छी सफलता मिलेगी। व्यवस्थित और अनुशासित जीवनशैली का अनुसरण करेंगे। पूर्व में की गयी आपकी मेहनत आज रँग लायेगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी।

सिंह राशि : कार्यक्षेत्र में स्थिति थोड़ी चिन्ताजनक हो सकती है। खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। जल्दबाजी में काम बिगड़ सकते हैं।प्रतिद्वन्दियों के साथ विवाद हो सकता है। नयी नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं में राहत मिलेगी।

कन्या राशि : प्रिय मित्रों से फोन पर बात होगी। बौद्धिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन की समस्याओं का निदान होगा। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। सन्तान की उन्नति से उत्साहित रहेंगे।

तुला राशि :आज कार्यक्षेत्र में काफी संघर्ष करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र का शेड्यूल अचानक बदल सकता है। आपको भी अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ेगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। काम में मन न लगने के बावजूद काम करना पड़ेगा।

वृश्चिक : नये क्रियेटिव आइडियाज से काम आसानी से पूरा कर लेंगे। यात्राओं का भरपूर आनन्द उठायेंगे। आपके व्यक्तित्व में सन्तुलन रहेगा। लोग आपके उदार और विनम्र व्यवहार की काफी प्रशन्सा करेंगे। समस्त इच्छाओं की पूर्ति होगी।

धनु : लोग आपसे बात करके बहुत खुश होंगे। मन में किसी विषय विशेष के गूढ़ ज्ञान के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न होगी। भोजन की शुद्धता का ध्यान रखना आज जरूरी होगा। लघु उद्योगों से जुड़े लोगों को आज अचानक लाभ प्राप्त हो सकता है। काम उचित समय पर पूरे नहीं होंगे।

मकर राशि :प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हो सकती है। व्यवसाय में साझेदारों के साथ सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। एक साथ अनेक कार्य करने की कोशिश न करें। दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ और समर्पण बढ़ेगा। नयी सम्पत्ति या घर लेने के विषय में विचार हो सकता है।

कुम्भ राशि : मन में नकारात्मक चिन्तन उत्पन्न होगा। घुटनों में तकलीफ बढ़ सकती है। विरोधी आपके विरुद्ध दुष्प्रचार कर सकते हैं। अपने संकल्प और विचारों को लेकर शंका उत्पन्न होगी। नींद में कमी के कारण सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है।

मीन राशि : मित्रों से उत्साहवर्धक समाचार प्राप्त होंगे। नये व्यापारिक अनुबन्ध हो सकते हैं। शेयर मार्केट और लॉटरी आदि से फायदा मिल सकता है। चुनौतियों का अच्छी तरह से सामना करेंगे। धर्म-कर्म में आप विशेष रुचि लेने वाले हैं।