
Bikaner : पूर्व CM Ashok Gehlot के जन्मदिन पर जादूसंगत की अगुवाई में गौसेवा, कांग्रेसजनों ने जगह-जगह किए आयोजन
RNE Bikaner.
पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय राजनीति के कद्दावर नेता अशोक गहलोत के जन्मदिन पर प्रदेशभर में जहां आयोजन हो रहे हैं वहीं बीकानेर में भी कांग्रेसजनों ने जगह-जगह गौसेवा-जनसेवा करते हुए अपने नेता का जन्मदिन मनाया।
बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल जादुसंगत के नेतृत्व में तुलसी सर्किल स्थित गौशाला में सेवा कार्य आयोजित किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 75 किलो हरा चारा गायों को खिलाया और 7 प्रकार के पौधे लगाकर गहलोत के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इस कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के सदस्य अकरम अली, सावन मारू, ओम प्रकाश जनागल, सुनिल कुमार, तरुण पंडित, वाजिद बागबान, राहुल बिवांल, अरशद सिंधी, अतुल जनागल और हरिकिशन चौरसिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अशोक गहलोत फैंस क्लब :
अशोक गहलोत फैंस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि कुमार व्यास ने बताया कि गहलोत के जन्मदिन पर गौशाला में गुड़ तथा पक्षियों को चुग्गा वितरित किया गया। जरूरतमंदों को भोजन करवाकर पूर्व मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई।
इस दौरान रवि कलवानी, गोपाल हर्ष, जेठमल किरायत, गौरव व्यास, अनिल आचार्य, विनोद व्यास, अनिल पुरोहित, गौरी शंकर उपाध्याय, विनोद व्यास, मुकेश रामावत, कैलाश आचार्य, नवनीत हर्ष आदि मौजूद रहे।