Skip to main content

महापौर ने महिला बंदियों द्वारा बनाए गए उत्पादों की नगर निगम के माध्यम से ख़रीद करने का दिया आश्वासन

RNE, BIKANER .

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महापौर सुशीला कंवर ने केंद्रीय कारागृह में महिला बंदी सुधारगृह में महिला बंदियों से संवाद किया। इस दौरान महापौर सुशीला कंवर ने बंदियों से जेल में मिल रहे भोजन और अन्य सुविधाओं के बारे में महिला बंदियों से बातचीत की।

महापौर सुशीला कंवर ने सजा के बाद बेहतर भविष्य के लिए सिलाई मशीनें भेजने का वादा किया। महापौर सुशीला कंवर ने महिला बंदियों द्वारा जेल में बनाए जा रहे उत्पादों की निरीक्षण भी किया तथा आने वाले समय में महिला बंदियों द्वारा बनाए गए उत्पादों की नगर निगम के माध्यम से ख़रीद करने का आश्वासन भी दिया।