Skip to main content

आज खास : बुद्ध पूर्णिमा, पूर्णिमा तिथि रात्रि 10:25 बजे तक, चन्द्रमा तुला राशि पर, राहु काल सुबह 07:33 बजे से

आज का पंचांग

दिनांक : 12/05/2025

सम्वत् : 2082

मास : वैशाख – शुक्ल पक्ष

तिथि : आज पूर्णिमा तिथि 10:25 PM तक उपरांत प्रतिपदा

वार : सोमवार

सूर्योदय : 05:52 AM

सूर्यास्त : 07:13 PM

ऋतु : ग्रीष्म

अयन : उत्तरायण

नक्षत्र : स्वाति 06:17 AM तक उपरांत विशाखा | वरीयान योग

योग : वरीयान योग पूरे दिन और रात

करण : विष्टि 09:15 AM तक, बाद बव 10:25 PM तक, बाद बालव

आज के त्योहार एवं व्रत : बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख पूर्णिमा व्रत, कूर्म जयंती, चित्रा पूर्णिमा, अन्वाधन

चन्द्रमा : आज 02:27 AM तक चन्द्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा

सूर्य : मेष राशि में

राहु काल : 07:33 AM – 09:13 AM  तक

अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:06 PM से 12:59 PM तक

दिन का चौघड़िया :

मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
अमृत 05:52 AM 07:32 AM
काल 07:32 AM 09:13 AM
शुभ 09:13 AM 10:53 AM
रोग 10:53 AM 12:33 PM
उद्वेग 12:33 PM 02:13 PM
चर 02:13 PM 03:53 PM
लाभ 03:53 PM 05:33 PM
अमृत 05:33 PM 07:13 PM

रात का चौघड़िया :

मुहूर्त समय
प्रारंभ समाप्त
चर 07:13 PM 08:33 PM
रोग 08:33 PM 09:53 PM
काल 09:53 PM 11:13 PM
लाभ 11:13 PM 12:32 AM
उद्वेग 12:32 AM* 01:52 AM*
शुभ 01:52 AM* 03:12 AM*
अमृत 03:12 AM* 04:32 AM*
चर 04:32 AM* 05:52 AM*
* अगला दिन

राशिफल

मेष : आपके परिवार में प्रेम और सामंजस्य अच्छा रहेगा। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। दूसरों की सलाह के बजाय अपनी योजनाओं को प्राथमिकता दें। किसी प्रिय व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। व्यापार में आपको बड़े प्रोजेक्ट्स मिलने के योग बन रहे हैं।

वृषभ : नव विवाहित आज काफी रोमान्टिक पल बितायेंगे। कार्यक्षेत्र में आप फोकस बनाये रखें। भाई-बहनों के साथ हँसी-मजाक का आनन्द उठायेंगे। बच्चे माता-पिता की आज्ञा का पालन करेंगे। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन : व्यक्तिगत कार्यों को लेकर बड़ा जोखिम न लें। विपरीत लिंग के लोग आपसे काफी आकर्षित हो सकते हैं। घर और समाज के कार्यों में आपके योगदान की लोग काफी प्रशंसा करेंगे। बच्चों के प्रति आपका मोह बढ़ेगा। घर का वातावरण सुमधुर रहेगा।
कर्क : भावनाओं के बजाय समझदारी से काम करना आपके लिये हितकर होगा। बातचीत के दौरान शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखें। किसी प्रिय मित्र से परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। यात्रा के दौरान असुविधा होने की सम्भावना रहेगी। मन में अज्ञात भय परेशान कर सकता है।

सिंह : अपने से बड़ो की बातें ध्यान से सुनें। अफवाहों से बचने का प्रयास करें। सोशल मीडिया पर सावधानी पूर्वक व्यवहार करें। करियर को लेकर नये मार्ग खुल सकते हैं। उच्च अधिकारी आपकी उन्नति से काफी उत्साहित रहने वाले हैं।

कन्या : नौकरीपेशा लोग जातक धन की आवक को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। निवेश के लिये समय अच्छा है। भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे। घर में अनुशासन बनाये रखने का प्रयास करेंगे। एकान्त और शान्ति में समय बिताना आज आपको काफी पसन्द होगा।

तुला : कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा। जो आपके चेहरे पर भी दिखलाई देगा। अपने जीवनमूल्यों को लेकर काफी गौरव की अनुभूति कर सकते हैं। शाम के समय परिजनों के साथ वार्तालाप का आनन्द उठायेंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक होगी। घर की सफाई के दौरान कोई पुरानी लेकिन जरूरी वस्तु आपको मिल सकती है
वृश्चिक : कुछ नकारात्मक प्रकृति के लोग आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं। अपने अधिकारों का गलत उपयोग करने के कारण अपमान झेलना पड़ सकता है। सन्तुलित आहार और दिनचर्या जैसे नियमों का सख्ती से पालन करें। व्यापारी उधार में माल की बिक्री करने से बचें तो उत्तम होगा। अधिक लाभ की अपेक्षा आज आपको नहीं करनी चाहिये।
धनु : कार्यक्षेत्र में आपका प्रभुत्व रहेगा। प्रेमी जन के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। आप नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। किसी निकटस्थ व्यक्ति से शुभ समाचार मिलेगा। जटिल कार्यों को सरलता से पूर्ण कर लेंगे। समाज में आपको लोकप्रियता मिलेगी।

मकर : आपको सामाजिक नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिये। घर में लोगों के चहेते बने रहेंगे। प्रशासन से जुड़े लोग अपनी जिम्मेदारियों को लेकर काफी निष्ठावान रहें। आर्थिक योजना बनाने के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। कारोबार में परम्परागत तरीकों का पालन करें।

कुम्भ : आपके भीतर आन्तरिक ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। कार्यक्षेत्र में काफी तीव्रता के साथ काम करेंगे। आपका स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। कुछ नजदीकी लोग ही आपको धोखा दे सकते हैं। इसीलिये लोगों की बातों पर अधिक ध्यान न दें।

मीन : दूसरों के दोष दर्शन में अपना समय व्यर्थ न करें। नौकरी पेशा लोगों को सावधानी से काम करना चाहिये। अति आत्मविश्वास के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलेगा। मन में कुण्ठा की भावना न पनपने दें।