Skip to main content

CM Bhajan Lal के सामने कांग्रेस का नारा “सेना का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान”

RNE Bikaner.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 22 को प्रस्तावित बीकानेर दौरे से पहले व्यवस्थाएं देखने आए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कांग्रेस की नारेबाजी का सामना करना पड़ा।

 

CM Bhajanlal का काफिला बीकानेर में ज्योंहि रानी बाजार पुलिया से सूरज टाकीज पहुंचा तभी इन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘नहीं सहेगा हिंदुस्तान तिरंगे और सेना का अपमान’ जैसे नारे लिखी तख्तियां लहराईं और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।प्रदर्शनकारियों ने भाजपा नेताओं पर तिरंगे के अपमान और सेना के खिलाफ बयानबाजी का आरोप लगाया। विधायक बालमुकुंद आचार्य के कथित तिरंगा अपमान और मध्यप्रदेश के मंत्री द्वारा सेना के लिए दिए गए विवादित बयानों का विरोध किया।

कांग्रेस कार्यकर्ता उनके फोटो वाली तख्तियां लेकर पहुंचे।इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, आनंद जोशी, श्रीकृष्ण गोदारा, अभिमन्यु सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे।

उन्होंने मुख्यमंत्री के काफिले के सामने आकर विरोध दर्ज कराया और भाजपा से ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश की आन-बान-शान तिरंगे और सेना का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ हर मंच पर आवाज बुलंद की जाएगी।