Skip to main content

कोलायत के शिवालय हर हर महादेव के उद्घोष से गूँज उठे

आरएनई न्यूज़ कोलायत। 

महाशिवरात्रि के अवसर पर कोलायत के शिवालय हर हर महादेव के उद्घोष से गूँज उठे। भक्तो द्वारा भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया।

महाशिवरात्रि के अवसर पर कपिल सरोवर स्थित रत्नेश्वर महादेव, बारह महादेव, विजय महादेव, जलेश्वर महादेव, भूतनाथ महादेव सहित सभी शिव मंदिर में सुबह से देर रात तक भक्तो का जमावड़ा लगा रहा। शिवभक्तो द्वारा जल, दूध, घी, शहद आदि से अभिषेक किया, इसके बाद चंदन का लेप व इत्र लगाया। भगवान शिव के भांग धतुरे का भोग लगाया।

रात्रि में मंदिरो में शिव भजनो से सरोवर परिसर गूँज उठा। वही दूसरी और घरों में भी भगवान शिव पार्वती कि विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर परिवार के सुख शांति कि प्रार्थना की गई। इस दौरान नाना प्रकार के व्यंजनों का पकवान बनाकर प्रसाद चढ़ाया गया।