Skip to main content

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार, धनंजय मुंडे के इस्तीफे से रिक्त पद पर छगन भुजबल को बनाया कैबिनेट मंत्री

RNE Network.

एनसीपी अजीत पंवार के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने आज फिर महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। आज महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। मंत्रिमंडल में धनंजय मुंडे के इस्तीफे के कारण पद रिक्त था, उनकी जगह भुजबल को मंत्री बनाया गया है। देवेंद्र फडणवीस ने अब भुजबल को अपनी कैबिनेट में शामिल किया है।


जब फडणवीस की अगुवाई में महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल बना तो उस समय भुजबल को शामिल नहीं किया गया था। वे तब से खासे नाराज भी थे और उनके कई बयान भी सामने आये। शरद पंवार से उनकी नजदीकियों की खबरें भी चली। अब उनको अजीत पंवार ने फिर से महाराष्ट्र कैबिनेट में शामिल कराया है।