
संघ प्रमुख का कांग्रेस से आग्रह, पूर्ण स्वतंत्रता हमारा लक्ष्य होना चाहिए, संघ के मुखपत्र ऑर्गेनाइजर को दिए साक्षात्कार में यह सलाह दी
RNE Network.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस से एक आग्रह किया है। भागवत ने कांग्रेस से आग्रह किया है कि पूर्ण स्वतंत्रता या पूर्ण स्वराज हमारा लक्ष्य होना चाहिए।
संघ के मुखपत्र ऑर्गेनाइजर को दिए एक विशेष साक्षात्कार में मोहन भागवत ने कहा है कि भारत को अन्य देशों को पूंजीवादी बंधन से मुक्त करने में मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के सच्चे सार को संरक्षित करने के लिए समाज के सभी लोगों को जाति और पंथ के विभाजन से ऊपर उठने की जरूरत है। संघ प्रमुख मोहन भागवत कल ही राज्य के प्रवास पर आये है। वे नागौर में चल रहे संघ के प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने आये हुए है।